Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के हारम में महिला समूहों द्वारा संचालित डेनेक्स नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्टरी का किया शुभारंभ

  छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग:- दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दो दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के पहले दिन गीदम विकासखण्ड के ग्राम हारम ...

यह भी पढ़ें :-

 
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग:-


दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दो दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के पहले दिन गीदम विकासखण्ड के ग्राम हारम पहुंचकर "बिहान महिला" समूहों द्वारा संचालित "डेनेक्स" नवा दंतेवाड़ा कपड़ा उद्योग का उदघाटन किया। उसके बाद उद्योग का अवलोकन किया, वहां काम कर रही महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उनके कार्य के बारे में जानकारी ली, और उद्योग में तैयार किए जा रहे वस्त्रों की गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दंतेवाड़ा की नारी शक्ति द्वारा इस उद्योग में तैयार कपड़े  ब्रांड ‘‘डेनेक्स‘‘ का नाम देश-विदेश में चमकेगा। 

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग:-


आपको बता दे ,दंतेवाड़ा जिले में गरीबी उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन की पहल पर स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इस कपड़ा उद्योग शुरुवात की गई है। इस अत्याधुनिक उद्योग में महिलाओं को नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराने के मद्देनजर यहां के उत्पादों के विक्रय के लिए ट्राईफेड, सीआरपीएफ, एनएमडीसी के साथ अनुबंध किया गया है। इस परियोजना हेतु 1.92 करोड़ रू. की कपड़ा उद्योग की यूनिट 5 एकड़ की भूमि पर लगाई गई है।


बिहान की महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को कपड़ा उद्योग में कोसे से निर्मित जैकेट और टी-शर्ट भेंट किए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। उद्योग की प्रशिक्षक श्रीमती रेनू एक्का ने बताया कि नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री के नाम से जिले में कपड़ा उद्योग की पहली यूनिट जिले के गीदम विकासखंड के हारम ग्राम पंचायत में खोली जा रही है,जहां दो पाली में 300 परिवारों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसमें उन्हें शुरुआत में 45 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे प्रत्येक हितग्राही वस्त्र उद्योग की सभी बारीकियों में पारंगत हो सकें। उद्योग में तमाम आधुनिक तकनीकों से काम किया जाएगा। भविष्य में हारम यूनिट के अतिरिक्त दंतेवाड़ा, बारसूर और बचेली में भी यूनिट स्थापित की जाएंगी। जिससे जिले के एक हजार परिवार को रोजगार मिलेगा। जो दंतेवाड़ा जिले में गरीबी उन्मूलन के लिए नींव का पत्थर साबित होगा।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग:-


इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री "जयसिंह अग्रवाल", लोकसभा सांसद श्री "दीपक बैज", बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बीजापुर विधायक श्री "विक्रम शाह मण्डवी", हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और नारायणपुर विधायक श्री "चंदन कश्यप", संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक श्री "रेखचन्द जैन", विधायक कोंडागाँव श्री "मोहन मरकाम", विधायक श्रीमती "देवती कर्मा", जिला पंचायत दंतेवाड़ा अध्यक्ष "तूलिका कर्मा", नक्सल ऑपरेशन प्रमुख एडीजी "अशोक जुनेजा", कमिश्नर श्री "जी.आर. चुरेन्द्र", आईजी "सुंदरराज पीराज", कलेक्टर श्री "दीपक सोनी", पुलिस अधीक्षक डॉ. "अभिषेक पल्लव" सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़जनसंपर्क विभाग:-


No comments