Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला 4 युवको ने दी वारदात को अंजाम, पेट-पीठ सहित पैर पर चाकू से दागे कई वार ;

  रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां एक ओर पुलिस निष्क्रिय नज़र आ रही है तो वहीं बदमाशों के हौसले बुलं...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां एक ओर पुलिस निष्क्रिय नज़र आ रही है तो वहीं बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। पुलिस द्वारा लगातार गुंडा- बदमाशों को समझाइश दी जा रही है लेकिन उसके बावजूद भी ऐसी वारदात सामने आ रही है।


जहां भाजपा नेता संदीप जंघेल को 4 युवको ने मिलकर पेट-पीठ सहित जांघ पर धारदार हथियार से कई वार किए है।घटना के तुरंत बाद घायल को इलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुँचे है।

आपको बता दे ,कि संदीप जंघेल गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नहरपारा में होटल का संचालन भी करते है जहां आज सुबह होटल के सामने ठेला लगाने की बात को लेकर बाबू जंघेल नामक व्यक्ति से विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी बाबू ने अपने साथियों के मिल संदीप पर हमला कर दिया। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


No comments