Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज की छात्रा मेघा मिश्रा और सहायक प्राध्यापक डाॅ. डिग्री लाल पटेल; राज्य पुरूस्कार अलंकरण से हुए सम्मानित

  रायपुर। कल दिनांक 8/09/2021 को राजभवन में राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइय...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर। कल दिनांक 8/09/2021 को राजभवन में राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी द्वारा भारत स्काउट एवं गाइड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया। 

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज में जहां रोवर रेंजर जिसके तहत् छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य किये जाते है व जन जागरूक के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद भी की जाती है।

रोवर-रेंजर छात्र-छात्राओं को अपने सराहनीय कार्यो के लिए सम्मानित भी किया जाता है। 

इसी कड़ी में काॅलेज के सहायक प्राध्यापक डाॅ. डिग्री लाल पटेल व काॅलेज की छात्रा "मेघा मिश्रा" को राज्यपाल जी के द्वारा सम्मानित किया गया। 


संपूर्ण कार्यक्रम में मैक चेयरमेन एवं छत्तीसगढ़ भारत स्काउट गाइड के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मैक रोवर रेंजर से 10 छात्रों ने कलर पार्टी में भाग लिया तथा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



No comments