Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में भिलाई के बेहतर विकास का वादा : विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा, शहर के सभी प्रमुख सड़कों का होगा नवीनीकरण जीत के बाद!

  भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना जन घोषणा पत्र जारी किया। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि ग...

यह भी पढ़ें :-

 


भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना जन घोषणा पत्र जारी किया। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि गली मोहल्ले की सड़कों से लेकर शहर के सभी प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण किया। नाली से लेकर शहर के प्रमुख निकासी नालों का सुदृढ़ीकरण की दिशा में काम किया। बच्चों के लिए उद्यान, युवाओं के लिए खेल मैदान और ओपन जिम, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान बनाने का काम किया। 100 रुपए में महापौर नल कनेक्शन देकर हर घर तक शिवनाथ का शुद्ध पानी पहुंचाने की व्यवस्था की। आने वाले समय में लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार जन संकल्प पत्र तैयार किया है। निगम में कांग्रेस की शहर सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।


इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सहकारी वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुमीत पवार भी मौजूद थे।


कांग्रेस के जन घोषणा में शामिल प्रस्ताव : 


• हुड़को की जमीन की रजिस्ट्री कराने की दिशा में पहल किया जाएगा।

 

• सेक्टर टाउनशिप क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट योजना का लाभ दिलाने की दिशा में पहल की जाएगी।


• नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों को आवासीय भूमि पर पट्टा प्रदान किया जावेगा।


• सुपेला, पावर हाउस में ओवर ब्रिज के नीचे मल्टीपाकिंग का निर्माण किया जाएगा


 • लाल बहादुर शास्त्री शासकीय चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर की व्यवस्था किया जाएगा।


• वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा।


• नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कौशल विकास योजना से स्वरोजगार के लिए दुकान, गुमटी की व्यवस्था किया जाएगा।


• नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आबादी भूमि में काबिज जनों को मालिकाना अधिकार प्रदान किया जाएगा।

No comments