Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*हमारी सरकार अन्नदाता किसान के साथ है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बेमेतरा विधानसभा के विकासखंड बेरला के अंतर्गत ग्राम कठिया (रा...

यह भी पढ़ें :-




रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बेमेतरा विधानसभा के विकासखंड बेरला के अंतर्गत ग्राम कठिया (रांका) पहुंचे।



बता दें, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम जनता के लिए, हर वर्गों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। गौ-वंश के संरक्षण के लिए भी योजना बनाई गई है। किसान, आदिवासी तबके के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। योजनाओं का निर्माण भी इसी को ध्यान रखकर किया जा रहा है। 



इस दौरान सीएम बघेल ने बताया कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों को भरपेट भोजन का अधिकार मिल सके इसलिए सर्वभौम पीडीएस योजना बनाई गई है।हमारा पहला काम ऋण माफी का था, जिसमें 19 लाख किसानों का ऋण माफ हुआ। हमारी सरकार अन्नदाता किसान के साथ है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई, इसकी चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगी।

No comments