Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*छत्तीसगढ़ कांग्रेस की जन अधिकार महारैली के लिए शहर के कई रास्तों को किया गया बंद*

रायपुर। राजधानी में 3 जनवरी को कांग्रेस द्वारा भाजपा की आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ साइंस कॉलेज ग्राउंड शहर भर में जन अधिकार महारैली निका...

यह भी पढ़ें :-




रायपुर। राजधानी में 3 जनवरी को कांग्रेस द्वारा भाजपा की आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ साइंस कॉलेज ग्राउंड शहर भर में जन अधिकार महारैली निकाली जाएगी। इस आयोजित जन अधिकार महारैली कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोगों का सम्मिलित होना प्रस्तावित है इस दौरान आश्रम तिराहा से एनआईटी, टाटीबंध से एम्स एवं गोल चौक से साइंस कॉलेज की ओर मार्ग आम यातायात के लिए बाधित रहेगा।


उक्त जन अधिकार महारैली कार्यक्रम के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस द्वारा डायवर्सन प्लान बनाया गया है जिनमें निम्नलिखित मार्गों पर सामान्य यातायात का आवागमन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगा: -


01. आश्रम तिराहा से एनआईटी की ओर।


02. टाटीबंध चौक से एम्स की ओर।

03. शहीद युगल किशोर मार्ग गोल

 चौक रोहिणी पुरम से साइंस कॉलेज की ओर।


उपरोक्त मार्गों से होकर आवागमन करने वाले आम वाहन चालकों से अपील है कि जन अधिकार महारैली कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधाओ से बचने के लिए उपरोक्त मार्गों के अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर आवागमन करें।

No comments