Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, फिर गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंड*

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा बदल रही है और एक बार फिर से उत्तर से ठंडी हवाएं च...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा बदल रही है और एक बार फिर से उत्तर से ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके चलते न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू होगा और इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि मंगलवार को कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और मौसम शुष्क रहेगा।


सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में सुबह-सुबह हल्की ठंड रही और उसके बाद तेज धूप के चलते दोपहर में उमस भी रही। हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और हल्के बादल छाने के साथ ही हवाएं भी चलने लगी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार 31 जनवरी के बाद प्रदेश में हवा की दिशा बदल सकती है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।


रायपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। प्रदेश भर में महासमुंद का अधिकतम तापमान सर्वाधिक रहा। एडब्लयूएस महासमुंद में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार प्रदेस भर में कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments