Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर, कश्मीर में हो रही यात्रा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल*

रायपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है। 30 जनवरी को महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर इसका समापन होना है। उससे पहले छत्तीस...

यह भी पढ़ें :-




रायपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है। 30 जनवरी को महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर इसका समापन होना है। उससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कश्मीर पहुंच गए हैं। सिंहदेव ने पुलवामा पहुंचकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उनके साथ श्रीनगर की ओर पैदल भी चलते रहे। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी श्रीनगर पहुंच रहे हैं।

पांच महीने की अवधि में उनके और यात्रियों द्वारा प्रदर्शित राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ संकल्प और प्रेम देश के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर बन गया है। मोहन मरकाम भी पदयात्रा में शामिल हुए। बताया जा रहा है, रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व सांसद फूलोदेवी नेताम भी श्रीनगर जाने वाले हैं। वे वहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले हैं। 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन में एक जनसभा होनी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसमें भी शामिल होने वाले हैं।

राहुल गांधी ने सात सितम्बर 2022 को तमिलनाडू के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। उस दिन की जनसभा में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद थे। पहले दिन बघेल और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा था। तमिलनाडू से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश होते हुए जम्मू-कश्मीर तक इस यात्रा को पहुंचने में पांच महीने लगे हैं।

No comments