Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही सोनिया गांधी*

रायपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया गांधी रूटीन चेकअ...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं हैं। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी अस्पताल में मौजूद थीं। सोनियां गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं।


सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी की तबियत मंगलवार से ही ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर चलने के बाद ही दिल्ली लौट आए थे।



बता दें, सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डॉ. अनूप बासु और उनकी टीम की देखरेख में चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी को श्वास संबंधी संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

No comments