Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन का आज आखिरी दिन :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों को दिया बड़ा तोहफा अगले साल से 2800 रुपए धान का समर्थन मूल्य देने का किया ऐलान*

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन का आज आखिरी दिन था. कार्यक्रम समापन के वक्त सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन का आज आखिरी दिन था. कार्यक्रम समापन के वक्त सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम भूपेश बघेल ने अगले साल 2800 रुपए धान का समर्थन मूल्य देने का ऐलान किया.


सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव से पहले जब राहुल गांधी आए थे, तब किसानों की ऋण माफी और किसानों को 2500 रुपये धान का समर्थन मूल्य देने की बात कही थी.


सीएम भूपेश ने बताया कि इस साल किसानों ने जो धान बेचा, उसका समर्थन मूल्य 2640 रुपए मिला. वहीं अगले साल 2800 रुपए मिलेगा. सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने, राहुल गांधी ने जो रास्ता दिखाया है, उस पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार चल रही है.


सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम सरकार कर रही है. छत्तीसगढ़ के मजदूर, नौजवान, किसान सबको साथ लेकर छत्तीसगढ़ सरकार चल रही है. सबके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने योजनाएं बनाई है.


बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय महाधिवेशन के तीसरे दिन कांग्रेस ने कृषि व किसानों के संबंध में प्रस्ताव पारित किया.



No comments