Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*85 वें कांग्रेस अधिवेशन का आज आखिरी दिन, राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, इसके साथ ही खरगे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन हुआ था*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के महाधिवेशन का आज आखिरी दिन है। राहुल गांधी आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही कृषि, सामाजिक न्य...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के महाधिवेशन का आज आखिरी दिन है। राहुल गांधी आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही कृषि, सामाजिक न्याय और युवा मामले संबंधी प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।


पार्टी के इस महाधिवेशन का समापन रायपुर में एक जनसभा के साथ होगा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। इस जनसभा को “हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा ” नाम दिया गया है।


महाधिवेशन के अखिरी दिन सुबह के सत्र में राहुल गांधी का संबोधन होगा और फिर कृषि, सामाजिक न्याय और युवा मामले संबंधी तीन प्रस्तावों को चर्चा के बाद पारित किया जाएगा। इसके बाद खरगे का धन्यवाद भाषण होगा।


कांग्रेस के इस 85वें अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को राजनीति, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामले पर तीन प्रस्ताव पारित किये गए थे। इसके साथ ही खरगे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन हुआ था।

No comments