Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*छत्तीसगढ़ साहित्य महोत्सव के मंच पर शामिल होंगे इस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित होने वाले कांकेर के अजय मंडावी*

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में 10 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले 20 वें राष्ट्रीय किताब मेला एवं छत्तीसगढ़ ...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में 10 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले 20 वें राष्ट्रीय किताब मेला एवं छत्तीसगढ़ साहित्य महोत्सव के 4 दिन आज भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित होने वाले कांकेर जिले के अजय मंडावी शामिल होने वाले है। 


बता दें, कांकेर जिले में काष्ठ कला से जेल में बंद 400 से अधिक नक्सल बंदियों का जीवन संवारने वाले अजय मंडावी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ से इस बार 3 लोगों को पद्मश्री से नवाजे जाने का एलान किया गया है, जिनमें कांकेर के रहने वाले अजय मंडावी भी शामिल हैं। इन्हें कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।


अजय मंडावी के द्वारा लकड़ी से शब्दों को उकेरकर राष्ट्रगीत तैयार किया गया, जो राष्ट्रपति कार्यालय में लगाया गया है। इसके साथ ही अन्य कई सरकारी दफ्तरों में भी उनकी बनाई कलाकृति शोभा बढ़ा रही है। प्रदेश के ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में लकड़ी पर उकेरी गई अजय मंडावी की कलाकृति देखने को मिल जाती है।

No comments