Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*कोंडागांव जिले के स्कूलों में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द विद्यापीठ नारायणपुर का किया शैक्षणिक भ्रमण*

रायपुर। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक सहित रचनात्म...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक सहित रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में शैक्षणिक भ्रमण के लिए चयनित रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द विद्यापीठ नारायणपुर का शैक्षणिक भ्रमण में जिले के विशेष आवश्यकता वाले स्कूली बच्चों ने रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द विद्यापीठ का अवलोकन करने सहित गुणात्मक शिक्षा की सुलभता और समग्र व्यक्तित्व विकास हेतु खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों को देखा। 



इस शैक्षणिक भ्रमण में जिले के सभी विकासखण्डों के 30 दिव्यांग बच्चों सहित बीआरपी, विशेष अनुदेशक एवं शिक्षकों के साथ ही बच्चों के 5 अभिभावक भी सम्मिलित हुए। उक्त स्कूली बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण बस को विधायक प्रतिनिधी बुधराम नेताम और अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा महेन्द्र पांडे के मार्गदर्शन में सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा कंवलसाय मरकाम एवं एपीसी एसआर मरावी द्वारा उक्त स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण करवाकर सकुशल लाया गया।



No comments