Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*सीएमएचओ ने मिशन परिवार विकास पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, कोंडागांव जिले में 01 से 15 मार्च तक मनाया जा रहा है मिशन परिवार विकास पखवाड़ा*

रायपुर। कोण्डागांव, कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा मिशन परिवार विकास पखवाड़ा प्रचार...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। कोण्डागांव, कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा मिशन परिवार विकास पखवाड़ा प्रचार रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह के द्वारा सीएमएचओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान डीपीएम भावना महलवार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा 01 से 15 मार्च तक मिशन परिवार विकास पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। 



वहीं दंपतियों को जागरूक करते हुए पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाई जा सके। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले योग्य दंपतियों को गर्भनिरोधन के तरीकों के संबंध में परामर्श देते हुए इच्छित गर्भ निरोधक साधन अथवा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments