Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू ने की मुलाकात, हेमचंद साहू को रेत से बनाई गयी कलाकृति भेंट करने के लिए धन्यवाद दिया*

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मु...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को उनकी रेत से बनाई गयी कलाकृति भेंट की । मुख्यमंत्री ने हेमचंद साहू को उनकी इस भेंट के लिए धन्यवाद दिया । उन्होंने साहू की इस आर्ट की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंह साहू, कन्हैया तिवारी और किशोर चक्रधारी भी उपस्थित थे।


हेमचंद साहू ने बताया कि उन्होंने सैंड आर्ट उड़ीसा के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक से सीखा है और वे समय-समय पर राजिम के त्रिवेणी संगम में अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित भी करते हैं । उन्हें इस आर्ट के लिए देश भर में विभिन्न सम्मानों सहित ताराचंद स्मृति सम्मान और छत्तीसगढ़ की तत्कालीन राज्यपाल अनुसुईया उइके के द्वारा भी सम्मानित किया गया है ।



No comments