Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*अभाविप ने आंदोलन कर सौपा ज्ञापन, सीएम के कार्यक्रम के चलते साइंस कॉलेज की वार्षिक परिक्षा संशोधित*

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर महानगर ने आज नागार्जुन साइंस कॉलेज में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौप कर मांग किया की ऐसे कार्यक्रम...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर महानगर ने आज नागार्जुन साइंस कॉलेज में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौप कर मांग किया की ऐसे कार्यक्रमो की वजह से परीक्षा तिथि आगे न बढाए। अभाविप के महानगर सह मंत्री अखिल साहू ने बताया की महविद्यालय में होने वाली परिक्षा जो दिनांक 23/03/23 को आयोजित होने वाली थी। उस परीक्षा को पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित हीरक जयंती के कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुलाया जा रहा है। इस वजह परीक्षा को स्थगित कर 19/04/23 को आयोजित होना तय किया गया है। 




साइंस कॉलेज के छात्र आशीष सिन्हा ने कहा की वार्षिक परीक्षाओं को इस प्रकार 3 दिन पहले स्थगित करना महाविद्यालय प्रशासन के कार्य करने के प्रणाली पे प्रश्न खडा करता हैं और यह भी प्रश्न खडा करता हैं की क्या परीक्षा के समय ऐसे कार्यक्रमो का लाभ छात्रों को मिलेगा .? और यह कार्यक्रम अगर परीक्षा के बाद होता तो क्या कार्यक्रम का अधिक लाभ छात्रों को नही मिलता.?



ऐसे आनन फानन् मे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय करना राजनैतिक से प्रेरित उपक्रम नजर आता है और उस वजह परीक्षा तिथि संशोधित करना यह छात्रों के लिए उचित नही हैं। अभाविप ने मांग किया की परीक्षा तिथि को सुधारा जाए अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन करेगी।



No comments