Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

पूर्व विधायक की मथुरा में 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क

  मथुरा । एक और सपा नेता पर योगी सरकार ने शिकंजा कसा है। एटा जनपद के चर्चित सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई पूर्व ...

यह भी पढ़ें :-

 

मथुरा । एक और सपा नेता पर योगी सरकार ने शिकंजा कसा है। एटा जनपद के चर्चित सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति मथुरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को कुर्क कर दी। ये कार्रवाई डीएम एटा के आदेश पर की गई। 9 मार्च 2023 को सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उसी दौरान पता चला कि इस इलाके में भी जुगेंद्र और उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की एक बड़ी चहारदीवारी के बीच दो कोठियां बन रही हैं। इसकी सूचना डीएम एटा को दी गई। इसके बाद 18 अक्तूबर 2022 को एटा डीएम के आदेश पर मथुरा की तहसील सदर स्थित वैष्णोधाम मंदिर के पीछे छटीकरा व सुनरख बांगर में 0.610 हेक्टेयर में बनी संपत्ति कुर्क की गई है। यह संपत्ति सुबोध यादव पुत्र रामेश्वर सिंह यादव के नाम पर है, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। सपा सरकार में एटा की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले जुगेंद्र सिंह यादव व रामेश्वर सिंह यादव पुत्रगण लालाराम यादव निवासी अमृतपुर रघुपुरा थाना जसरथपुर, अलीगंज, जिला एटा पर 2021 में कार्रवाई की शुरुआत हुई थी। तब दोनों नेताओं के विरुद्ध कब्जों को लेकर संपत्ति ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। साथ ही विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज होना शुरू गए। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद इन पर पूरी तरह शिकंजा कस दिया गया। इसमें 18 अप्रैल 2022 को कोतवाली नगर में दोनों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा लिखा गया। डीएम एटा ने 17 जून 2022 को दोनों की तमाम चल-अचल संपत्तियां कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया। इसके पालन में पुलिस और प्रशासन ने एटा से लेकर फर्रुखाबाद, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद तक की संपत्तियां कुर्क कर दीं।

No comments