Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

संदिग्‍ध हालत मिली महिला की लाश

   दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लाक के हाउरनार गांव में महिला की संदिग्‍ध हालत मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के शरीर प...

यह भी पढ़ें :-

 

 दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लाक के हाउरनार गांव में महिला की संदिग्‍ध हालत मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। स्‍वजनों ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। दरअसल, यह मामला गीदम ब्लाक के हाउरनार गांव का है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 5 बजे महिला घर के पास करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित एक कुएं से पानी लाने गई थी, लेकिन जब तीन घंटे तक वापस घर नहीं लौटी तब स्‍वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। स्‍वजन जब कुएं के पास पहुंचे तो वहां संदिग्ध हालात में महिला का शव पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव देख परिवारजन घबरा गए और आनन-फानन में तुरंत उसे रविवार रात गीदम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना मिली। स्‍वजनों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताई है।

No comments