Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

बारिश से कच्चा मकान गिरा मलबे में दबने से पति-पत्‍नी की मौत

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरपुर में मकान ढहने से दंपती की मौत हो गई है। मिली जानकारी लगातार हो रही बारि...

यह भी पढ़ें :-

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरपुर में मकान ढहने से दंपती की मौत हो गई है। मिली जानकारी लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई और वो ढह गया। जिस समय ये घटना हुई उस वक्त मकान के अंदर पति-पत्नी सो रहे थे। मकान का मलबा सोते वक्त उनके ऊपर आ गिरा। जिसके कारण वो किसी से मदद भी नहीं मांग सके। इस घटना में पति-पत्‍नी दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। आधी रात होने के कारण किसी को भी हादसे के बारे में जानकारी नहीं हुई। अगले दिन सुबह गांववालों ने क्षतिग्रस्त मकान को देखा तो दोनों को मलबे में दबा पाया। सिरपुर में जिस दंपती की मौत हुई है। उनका प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बन चुका है। लेकिन वो अपने पुराने मकान में ही रह रहे थे। दंपती का बेटा नए मकान में सो रहा था। वहीं जिस घर में ये हादसा हुआ है उसकी दीवारें मिट्टी की बनीं थी। जबकि छत लकड़ियों की भारी बल्लियों, खपरैल और प्लास्टिक का बना था। लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवारे गीली होना शुरू हुई। आधी रात को जब तेज बारिश हो रही थी तो मिट्टी और ईंट की दीवार छत का लोड नहीं ले सकीं और भरभराकर गिर गई। रात भर दोनों पति-पत्नी दीवार के नीचे दबे रहे। अगली सुबह ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई। बाद में घर से कुछ दूर सो रहे बेटे को ग्रामीणों ने जानकारी दी। जिसके बाद दंपती का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। शासन से उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

No comments