Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

बिलासपुर में चार दिनों बाद हुए सूर्य के दर्शन, मानसून पर ब्रेक

  बिलासपुर। चार दिनों की झड़ी के बाद गुरुवार को बिलासपुर में सूर्य देव के दर्शन हुए। सुबह से ठंडी हवाएं चलने के साथ मौसम खुशनुमा बना हुआ है।...

यह भी पढ़ें :-

 

बिलासपुर। चार दिनों की झड़ी के बाद गुरुवार को बिलासपुर में सूर्य देव के दर्शन हुए। सुबह से ठंडी हवाएं चलने के साथ मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो आज से मानसून ब्रेक होगा। चार जुलाई तक यह स्थिति बनी रह सकती हैं। वर्षा की संभावना कम रहेगी। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा का कहना है कि एक चिह्नित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 29 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

No comments