Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर घराती-बाराती में मारपीट, परिजनों को पिटता देख दुल्हन ने लौटाई बारात

   चित्रकूट ।  उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक अजब मामला सामने आया है। दरअसल एक शादी समारोह में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर हंगामा हो ...

यह भी पढ़ें :-

 

 चित्रकूट ।  उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक अजब मामला सामने आया है। दरअसल एक शादी समारोह में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर हंगामा हो गया। घराती और बाराती नोकझोंक के बाद भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं जब दुल्हन ने अपने परिजनों को पीटता देखा तो उसने शादी से इनकार कर दिया। दूसरी तरफ दूल्हे पक्ष ने भी शादी से इनकार करते हुए बारात वापस लौटा ले गए। मामला जब थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर दूल्हा और उसके पिता समेत तीन लोगों का शांतिभंग के तहत चालान कर दिया। ये घटना मऊ क्षेत्र के रैपुरा कस्बे की है। सोमवार की रात यहां बारात आई। जनवासे में नाश्ता-पानी के बाद द्वारपूजा के लिए बारात दुल्हन पक्ष के दरवाजे पर आई। इस बीच वधू पक्ष के एक युवक ने डीजे पर बज रहे गाने को अश्लील बताते हुए इसे बंद कराने को बोला। इसी बात को लेकर दूल्हा पक्ष के कुछ युवकों ने विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसमें दूल्हा भा शामिल हो गया। वही जब दुल्हन ने देखा कि खुद दूल्हा उसके परिजनों के साथ मारपीट कर रहा है तो उसने शादी करने से मना कर दिया। परिजनों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर कायम रही। दूसरी ओर शादी कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बना रहा। विवाद के बाद दूल्हा पक्ष ने भी शादी से इंकार कर बारात वापस ले जाने लगा। शादी रुकने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी।  दुल्हन पक्ष ने दहेज न मिलने की वजह से शादी तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दूल्हा, उसके पिता और दुल्हन पत्र के  एक व्य्कति पर शांतिभंग केत हत चालान कर दिया। इस मामेल में थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई थी।

No comments