Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

संकल्प गार्डन के बदहाली को लेकर पार्षद दीपक जायसवाल ने स्मार्ट सिटी अधिकारी से की शिकायत

  रायपुर : राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के समता कॉलोनी स्थित संकल्प गार्डन में अव्यवस्थाओं को देखते हुए वार्ड क्र. 38 शहीद चूड़ा...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर : राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के समता कॉलोनी स्थित संकल्प गार्डन में अव्यवस्थाओं को देखते हुए वार्ड क्र. 38 शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड के पार्षद दीपक जायसवाल ने रायपुर स्मार्ट सिटी अधिकारी से शिकायत करते हुए संकल्प गार्डन के रखरखाव के संबंध में जानकारी दी.



बता दें, समता कॉलोनी में संकल्प गार्डन का लोकार्पण रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा डेढ़ साल पहले किया गया था. मगर उचित रखरखाव के अभाव में आज संकल्प गार्डन में अव्यवस्थाओं ने जगह ले ली है.


वार्ड पार्षद दीपक जायसवाल द्वारा संकल्प गार्डन को लेकर कॉलोनीवासियों सहित लगातार स्मार्ट सिटी, रायपुर के अधिकारियों को शिकायत की जा रही थी. संकल्प गार्डन के सौन्दर्यकरण के संबंध में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को सूचित किया गया.


No comments