Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

मध्य प्रदेश के सिवनी में 2.8 तीव्रता का भूकंप, पांच सेकंड के लिए हिली धरती

  सिवनी। दिवाली के पहले गुरुवार दो नवंबर को दोपहर 12.55 बजे तेज आवाज के साथ धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए। कुछ सेकंड के लिए धरती के हिलने ...

यह भी पढ़ें :-

 

सिवनी। दिवाली के पहले गुरुवार दो नवंबर को दोपहर 12.55 बजे तेज आवाज के साथ धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए। कुछ सेकंड के लिए धरती के हिलने से लोग डर के कारण घरों व दुकानों से बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी में भी यह भूगर्भीय हलचल दर्ज हुई है। इसमें 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। मुख्यालय व आसपास के गांवों में बीते कुछ माह से लोगों को लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस हो रहे हैं। हांलाकि इनमें से कुछ ही दर्ज किए जा रहे है। इसके पहले बीते 29, 30 सितंबर व एक अक्टूबर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। बीते एक अक्टूबर की रात 9.20 बजे भी 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था। हालांकि अब तक लगातार आ रहे भूकंप से जानमाल की हानी तो नहीं हुई है लेकिन कच्चे मकानों में दरारें आ गईं। इससे इनमें रह रहे लोगों में दहशत व्याप्त है। बीते 29 सितंबर को रिक्टर पैमाने पर 2.9 व 30 सितंबर को 1.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

No comments