Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

पूर्वी चंपारण में मकान में आग लगने से चार लोगों की मौत, दो झुलसे

  मोतिहारी । बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा दो...

यह भी पढ़ें :-

 

मोतिहारी बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य झुलस गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि घोड़ासहन बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के समीप एक मकान के निचले हिस्से में स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गयी। आग फैलते हुये मकान के प्रथम तल्ले तक पहुंच गयी।इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मकान के मालिक नेपाल में व्यवसाय करते थे और छठ पर्व करने यहां अपने घर आए थे।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

No comments