Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

फ्लाई ओवर का काम अंतिम चरण में, सुरक्षा के किए जा रहे हैं इंतजाम

अंबिकापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर अंबिकापुर के प्रवेश द्वार पर पिछले दो साल से बन रहे फ्लाई ओवर का संचालन जून के महीने से शुरू हो जाएगा। इ...

यह भी पढ़ें :-

अंबिकापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर अंबिकापुर के प्रवेश द्वार पर पिछले दो साल से बन रहे फ्लाई ओवर का संचालन जून के महीने से शुरू हो जाएगा। इस बात की पुष्टि निर्माण में संलग्न कंपनी ने दी है। बताया जा रहा है कि फ्लाई ओवर के निर्माण का अंतिम चरण चल रहा है। सुरक्षा के इंतजाम किया जा रहे हैं। इसी के साथ दशकों पुराने खतरनाक लुचकी घाट का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। सुकून की बात यह है कि रोजाना लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं से मुक्ति मिलेगी और एक सौगात राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर फ्लाईओवर के रूप में जनता को मिल सकेगी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का निर्माण लगभग पूरा होने को है। पिछले सात साल से निर्माण चल रहा है।अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर निकलने वाले रास्ते पर अंबिकापुर के प्रवेश द्वार पर ही एक फ्लाई ओवर का निर्माण लुचकी घाट के करीब पिछले दो वर्षों से चल रहा था।

No comments