Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान ने बढ़ाई एयरस्पेस पाबंदी, भारतीय विमानों की उड़ानों पर 23 अगस्त तक रोक

  नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदी को एक बार फिर बढ़ा दिया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (P...

यह भी पढ़ें :-

 


नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदी को एक बार फिर बढ़ा दिया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) की ओर से जारी नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) के अनुसार, भारतीय पंजीकरण वाले विमान और भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित या लीज पर लिए गए विमान 23 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यह प्रतिबंध पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच लगाया गया था। दोनों देशों ने सुरक्षा और कूटनीतिक कदमों के तहत एक-दूसरे की एयरलाइंस और सैन्य विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।

PAA के नोटिस में कहा गया है कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भारतीय विमानों के साथ-साथ भारतीय सैन्य उड़ानों के लिए भी उपलब्ध नहीं रहेगा। इससे पहले लागू प्रतिबंध की अवधि 24 जुलाई को समाप्त होने वाली थी, लेकिन पाकिस्तान ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ गया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर लगी रोक को समय-समय पर बढ़ाया है।

No comments