Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

5 वर्षों से लगातार निशुल्क निकली जा रही बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा,60 महीने पूर्ण हुए

श्री श्याम मासिक एकादशी निशान यात्रा गुढ़ियारी रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निशुल्क निशान यात्रा निकाली ज...

यह भी पढ़ें :-


श्री श्याम मासिक एकादशी निशान यात्रा गुढ़ियारी रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निशुल्क निशान यात्रा निकाली जा रही है लगातार बढ़ रही भक्तों की संख्यागुढ़ियारी के अभिषेक प्रीति अग्रवाल ने बताया ये भीड नही ये आस्था है भकतो की बाबा श्याम के प्रति ओर लगाव है श्री श्याम मासिक एकादशी निशान यात्रा गुढ़ियारी पर भक्तों का विश्वास है।

भक्तों को प्रत्येक महीने इंतजार रहता है आ रही है वह यात्रा जिसमें अमृत बरसता है।यहां भक्त अपनी अर्जी निशान लेकर पैदल चलकर बाबा श्याम को निशान समर्पित करते हैं भगत बताते हैं यह यात्रा आज से 5 वर्ष पूर्व मात्र 8 से 10 निशान से प्रारंभ की गई और आज एवरेज में 550 निशान प्रति माह भगत उठा रहे हैं। यात्रा में उपस्थित भगत बताते हैं हम भले ही खाटू नहीं जा पाते हैं पर इस यात्रा में सम्मिलित होकर रायपुर स्थित खाटू  श्याम मंदिर में पहुंचकर ऐसा महसूस करते हैं मानो हम राजस्थान की पावन धरा खाटू धाम पहुंच गए हो वास्तव में बाबा श्याम कलयुग के अवतारी हैं हारे  के सहारे हैं। यात्रा की खासियत यह है कि प्रत्येक निशान यात्रा में बाबा श्याम का रथ नए स्वरूप में सुसज्जित किया जाता है यात्रा में किसी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता स्वेच्छा से जो राशि प्राप्त होती है उसे यात्रा में ही खर्च किया जाता है और यह यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर गुढ़ियारी से आरंभ होकर स्टेशन चौक तेलगानीनाका रामसागरपारा अग्रसैन चौक होते हुए खाटू श्याम मंदिर रायपुर धाम समता कॉलोनी जाती है 

यात्रा में सेवादार के रूप में सुमित अग्रवाल नितेश सेन सेकी अग्रवाल राहुल अग्रवाल मिलन अग्रवाल गौरव जैन शुभ अग्रवाल करण सिंह जी नीरज अग्रवाल विकास तिवारी एवं भजन प्रवाहित विनय अग्रवाल लगातार अपनी सेवाएं प्रत्यक्ष एवं कुछ सेवादार अप्रत्यक्ष रूप से सेवाएं दे रहे हैं।







No comments