Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

पीडब्ल्यूडी ने बनाया नया प्लान, अब एक तरफ नहीं महाकालेश्वर मंदिर से गुढिय़ारी रोड की दोनों तरफ की दुकानें टूटेंगी

  00 27 नहीं अब 54 प्रभावितों के बीच बटेगा मुआवजा रायपुर। पहाड़ीचौक-गुढिय़ारी रोड को चौड़ी करके एक्सप्रेस-वे सड़क और स्टेशन के प्लेटफार्म नं...

यह भी पढ़ें :-


 00 27 नहीं अब 54 प्रभावितों के बीच बटेगा मुआवजा

रायपुर। पहाड़ीचौक-गुढिय़ारी रोड को चौड़ी करके एक्सप्रेस-वे सड़क और स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 की तरफ जोडऩे का काम लोक निर्माण विभाग कर रहा है। इस रोड के लिए पहले महाकालेश्वर मंदिर से गुढिय़ारी रोड के एक तरफ के सभी 27 मकानों और दुकानों को पूरी तरह से तोडऩे की सर्वे सूची तैयार की गई थी। जबकि रोड के दूसरी तरफ नहीं तोड़ा जा रहा था। इसे लेकर लोगों में नाराजगी थी। इसे देखते हुए अब प्लान बदल दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के अनुसार अब दोनों तरफ तोडऩे का निर्णय लिया गया है। अभी यह रोड 10-15 फीट चौड़ी है। इसके सेंटर पाइंट के दोनों तरफ 33-33 फीट का दायरा टूटेगा। यही रोड गुढिय़ारी बाजार के बाजू से होकर स्टेशन के प्लेटफार्म तरफ जुड़ेगी।
पश्चिम विधायक राजेश मूणत की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने निर्माण समेत 84 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसी राशि से महाकालेश्वर मंदिर से गुढिय़ारी बाजार तरफ जाने वाली सड़क के दोनों तरफ के 54 प्रभावितों के बीच मुआवजा बंटेगा। अभी रेलवे स्टेशन में री-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। आने वाले समय में ट्रांसपोर्ट सिस्टम कई गुना स्टेशन तक बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए पहाड़ी चौक की रोड को चौड़ी करने का प्लान बनाया गया है। इससे 12 से 14 वार्ड के लोगों को काफी सुविधा होगी।

डिवीजन, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी टीआर साहू ने कहा कि चौड़ीकरण के लिए महाकालेश्वर मंदिर से अब दोनों तरफ 33-33 फीट तोडऩे का निर्णय लिया गया है। इसकी सर्वे सूची बन गई है। दस्तावेजों की जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

No comments