Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के 24 पदाधिकारी का तबादला किया है. इसमें 2013 बैच के गणवीर धम्मशील को वन उप संरक्षक बलोदा बाजार स...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के 24 पदाधिकारी का तबादला किया है. इसमें 2013 बैच के गणवीर धम्मशील को वन उप संरक्षक बलोदा बाजार से विशेष सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग नया रायपुर में प्रतिनियुक्ति दी गई है.वहीं 2013 बैच के उत्तम कुमार गुप्ता को उपबंध संरक्षक बस्तर जगदलपुर से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं क्षेत्रीय निदेशक इंद्रावती टाइगर रिजर्व जगदलपुर बनाया गया है. 2013 बैच के ही धूलेश प्रसाद साहू को वन उप संरक्षक से सूरजपुर से वन उप संरक्षक मनेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है.

वन उप संरक्षक खैरागढ़ 2014 बैच के भारतीय वन सेवा के पदाधिकारी पंकज राजपूत को वन उप संरक्षक रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं लोकनाथ पटेल को रायपुर से सरगुजा अंबिकापुर भेजा गया है. भाकर खलखो को कोरिया से प्रभारी वन संरक्षक कार्य आयोजना वनमंडल सरगुजा अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है. संदीप बलगा उप संचालक इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर से वन उप संरक्षक पूर्व भानुप्रतापपुर और त् तटेटी उप संचालक हाथी रिजर्व सरगुजा अंबिकापुर से वन उप संरक्षक महासमुंद पदस्थ हुए हैं.

Indian Forest Service officers Transfer

2015 बैच के भारतीय वन सेवा के पदाधिकारी मयंक पांडेय को महासमुंद डीएफओ से गरियाबंद का डीएफओ बनाया गया है. वही सत्यदेव शर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम से धरमजयगढ़ का डीएफओ बनाया गया है. श्रीनिवास तातेेती को धर्मगढ़ डीएफओ से कटघोरा का डीएफओ बनाया गया है. संजय यादव को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम से वन उप संरक्षक खैरागढ़ प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है.

Indian Forest Service officers Transfer

No comments