मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की लाशें संदिग्ध परिस्थितियों में मिल...
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की लाशें संदिग्ध परिस्थितियों में मिली हैं और शुरुआती जानकारी के मुताबिक शव करीब तीन से चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
मामला लोरमी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि मकान के भीतर पति-पत्नी के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घर से तेज दुर्गंध आने के बाद स्थानीय पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना लोरमी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घर में बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़कर पुलिस भीतर दाखिल हुई। पुलिस के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मृतकों की पहचान नंद कुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरी कश्यप के रूप में हुई है। घर के बाहर ताला बंद होने और शवों की हालत को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लोरमी पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंची है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं साइबर सेल की मदद से हर संभावित एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे की वजह क्या है और घटना के पीछे किसका हाथ है।
.jpg)

No comments