Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

77 घंटे बाद खत्म हुआ इंतजार : ब्लू वॉटर से मिला आदिल का शव, तीन दिनों से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

  रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान की तलाश आखिरकार 77 घंटे बाद पूरी हुई। तीन दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन के दौरा...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान की तलाश आखिरकार 77 घंटे बाद पूरी हुई। तीन दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान देर रात आदिल का शव पानी की सतह पर आ गया। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में मातम पसर गया।

तीन दिनों तक SDRF-NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, आदिल खान नकटी गांव के ब्लू वॉटर में डूब गया था। घटना के बाद से ही SDRF और NDRF की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों ने पानी में कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुरुआती दो दिनों में आदिल का कोई सुराग नहीं मिल सका।

देर रात पानी की सतह पर आया शव
लगातार 77 घंटे की तलाश के बाद देर रात आदिल का शव पानी की सतह पर दिखाई दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से ही आदिल के परिजन मौके पर मौजूद रहकर उसके मिलने का इंतजार कर रहे थे।

परिवार में पसरा मातम
आदिल का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिस उम्मीद के साथ परिजन तीन दिनों से मौके पर डटे हुए थे, वह आखिरकार दुखद खबर में बदल गई। पुलिस ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

No comments