Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

Aaj ka panchang 6 August: आज सावन कृष्ण पक्ष की अष्टमी, देखें गुरुवार के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

  Aaj ka panchang 6 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य से पूर्व शुभ मुहूर्त का विचार किया जा...

यह भी पढ़ें :-

 


Aaj ka panchang 6 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य से पूर्व शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है। शुभ मुहूर्त की गणना पंचांग से की जाती है। आज 6 अगस्त, गुरुवार को सावन कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है। आज वृद्धि योग समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी। जानें आज के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की कृपा पाने का खास दिन:

सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। इस समय सावन चल रहा है और आज 6 अगस्त को गुरुवार है। भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए आज शिवलिंग का जलाभिषेक करने के साथ ही केले के पेड़ की पूजा और श्री हरि का पूजन किया जा सकता है। मान्यता है कि पीले वस्त्र, चने की दाल और केले का दान करने से भी श्री हरि प्रसन्न होते हैं

देखें 6 अगस्त का पंचांग:

06 अगस्त, गुरुवार, शक संवत्: 15, श्रावण, (सौर) 1948 पंजाब पंचांग: 22, श्रावण मास प्रविष्टे 2083 इस्लाम: 22, सफर, 1448 विक्रमी संवत्: श्रावण कृष्ण अष्टमी तिथि सायं 06.53 मिनट तक पश्चात नवमी तिथि, भरणी नक्षत्र रात्रि 08.14 मिनट तक पश्चात कृतिका नक्षत्र, गण्ड योग अपराह्न 03.01 मिनट तक पश्चात वृद्धि योग, चन्द्रमा मेष राशि में रात्रि 01.54 मिनट तक उपरांत वृष राशि। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक राहुकालम्।

सूर्य और चंद्रमा का समय:

सूर्योदय- सुबह 5:49 बजे

सूर्यास्त- रात 7:04 बजे

चंद्रोदय- 7 अगस्त को सुबह 12:19 बजे

चंद्रास्त- दोपहर 03 बजकर 43 मिनट

आज के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:18 बजे से सुबह 05:54 बजे तक।

प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:36 बजे से सुबह 06:31 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:26 बजे से दोपहर 02:26 बजे तक।

विजय मुहूर्त- दोपहर 04:25 बजे से शाम 05:24 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त- रात 09:22 बजे से रात 09:40 बजे तक।

सायाह्न सन्ध्या- रात 09:22 बजे से रात 10:17 बजे तक।

अमृत काल- दोपहर 12:08 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक।

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक।

यमगण्ड- सुबह 06:31 बजे से सुबह 08:22 बजे तक।

दुर्मुहूर्त- सुबह 11:28 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक।

गुलिक काल- सुबह 10:13 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक।

No comments