Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

बड़ा हादसा: लोहे का दरवाजा खोलते ही महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत

  बतौली। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम झरगंवा में बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला घर में अक...

यह भी पढ़ें :-

 


बतौली। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम झरगंवा में बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला घर में अकेली थी और घर के लोहे के दरवाजे को खोलने के दौरान उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में रोपा लगाने गए थे। शाम को घर लौटने पर परिजनों ने महिला को दरवाजे से चिपका हुआ पाया।

लोहे के दरवाजे में उतरा था करंट
जानकारी के मुताबिक ग्राम झरगंवा निवासी रतिराम पैंकरा की बेटी सलीना पैंकरा (लगभग 25 वर्ष) सोमवार को घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत में रोपा लगाने गए हुए थे। इसी दौरान सलीना घर में लगे लोहे के दरवाजे को खोलने पहुंची। दरवाजे में घरेलू बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। दरवाजे को छूते ही सलीना करंट की चपेट में आ गई और वहीं चिपक गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश
परिजन जब खेत में रोपा लगाने के बाद शाम को घर वापस लौटे तो सलीना को लोहे के दरवाजे में अचेत अवस्था में चिपका हुआ देखा। स्थिति देखते ही उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिवार के सदस्य भी करंट प्रवाहित दरवाजे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
मृतका के पिता रतिराम पैंकरा ने बताया कि सलीना का विवाह हो चुका था, लेकिन वह करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके झरगंवा में रह रही थी। सोमवार को घर में अकेली रहने के दौरान वह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बतौली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस द्वारा घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। बिजली के लोहे के दरवाजे में करंट कैसे प्रवाहित हुआ, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच के बाद परिवार को मिलेगा मुआवजा
बिजली करंट से मौत के मामले में बिजली विभाग के एई आरपी सिंह ने बताया कि ऐसे मामलों में नियमानुसार मुआवजे का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद पात्रता के अनुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। घटना ने घरेलू बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर लोहे के दरवाजे, ग्रिल और अन्य धातु की वस्तुओं में करंट उतरने की स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसे में बिजली से जुड़ी खराबी सामने आने पर तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देना जरूरी है।

No comments