रायपुर - पंडरीपानी में एसबीआई की शाखा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण रहा। ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर...
रायपुर -पंडरीपानी में एसबीआई की शाखा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण रहा। ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि अब छोटे-बड़े बैंकिंग कार्यों के लिए फरसाबहार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय और आवागमन पर होने वाले खर्च की बचत होगी तथा किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित भारतीय स्टेट बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
.jpg)

No comments