राजिम । प्रसिद्ध घटारानी वाटरफॉल में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां घूमने पहुंचे एक युवक का अचानक पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे जा गिरा। हा...
राजिम। प्रसिद्ध घटारानी वाटरफॉल में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां घूमने पहुंचे एक युवक का अचानक पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद युवक बेहोशी की हालत में था।
घायल युवक की पहचान खूबलाल डिमर निवासी रावा, जिला धमतरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और आपातकालीन सेवा को दी।
इसके बाद 112 की मदद से घायल युवक को फिंगेश्वर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है।
घटारानी वाटरफॉल में लगातार पर्यटकों की आवाजाही के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल युवक की हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
.jpg)
No comments