Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार, 33.64 लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत

  रायपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के निरंतर प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में व...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के निरंतर प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में SECL के CSR मद से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 33.64 लाख रूपये की लागत से जनसुविधा और अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ने के साथ ही सार्वजनिक एवं शैक्षणिक अधोसंरचना मजबूत होगी।

क्षेत्र में आवागमन करने वाले ग्रामीणों एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार स्थानों पर आधुनिक यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण किया जाएगा। ग्राम लटोरी बस स्टैंड में 4.91 लाख रूपये , ग्राम करवां के पड़कीपारा चौक में 4.85 लाख रूपये , ग्राम बतरा के नवापारा चौक में 4.68 लाख रूपये तथा ग्राम खोपा के मुख्य चौक में 4.68 लाख रूपये की लागत से यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। इन सुविधाओं से यात्रियों को धूप, बारिश सहित विभिन्न मौसमों में राहत मिलेगी।

ग्राम धरमपुर के सरनापारा में बंधन घर से चंदेल घर तक 4.66 लाख रूपये की लागत से पक्की सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। वहीं ग्राम बुंदिया के सरनापारा में इंदर कुजूर के घर के पास 4.89 लाख रूपये की लागत से आरसीसी स्लैब पुलिया का निर्माण होगा। सड़क और पुलिया निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन को सुगमता मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर परिवहन सुविधा बेहतर होगी।

ग्राम रजकिशोरनगर स्थित प्राथमिक शाला परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालय के बेहतर वातावरण के लिए 4.97 लाख रूपये की लागत से बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि भटगांव विधानसभा के गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुलिया, यात्री सुविधाओं और शैक्षणिक अधोसंरचना जैसे कार्य सीधे तौर पर आमजन के जीवन को सुविधाजनक बनाते हैं। क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

No comments