Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

ब्रेकिंग : दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खड़े ट्रक से जा टकराई, एक की मौत, पांच घायल, मौके पर मची चीख-पुकार…

  सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के खोपा धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार ...

यह भी पढ़ें :-

 


सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के खोपा धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो सवार एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

हादसा अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर शहर सीमा से लगे सोनवाही जंगल के पास हुआ। घटना के समय तेज बारिश हो रही थी और अंधेरा था, ट्रक ड्राइवर ने इंडिकेटर भी नहीं जलाया था।

सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र के ग्राम लिचिरमा से श्रद्धालु बोलेरो वाहन में सवार होकर खोपा धाम गए थे। दर्शन के बाद सभी देर शाम बोलेरो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सोनवाही जंगल के पास ड्राइवर ने ट्रक को खड़ी कर दिया था। ट्रक चालक ने इंडिकेटर भी नहीं जलाया था।

अंधेरा होने के साथ तेज बारिश भी हो रही थी। बारिश और अंधेरे के कारण बोलेरो चालक सड़क पर खड़े ट्रक को समय रहते नहीं देख सका और वाहन सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में रतनपुर सीतापुर निवासी श्याम सुंदर (56), की मौत हो गई। बोलेरो में सवार सुभाष, मंजू, राजकुमारी, राजकुमार और सुशीला घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया है।

No comments