Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

  कोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप न...

यह भी पढ़ें :-


 कोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं घायल हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे ग्रामीण
पटना थाना क्षेत्र के करहीपारा छिंदिया गांव के ग्रामीण एक ऑटो में सवार होकर बिलारो गांव में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे इसी दौरान ग्राम सांवारावा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पहले सड़क पर जा रहे बैल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ऑटो से जा भिड़ी।

तीन महिलाओं की मौके पर मौत, 6 घायल
दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं छह घायल महिलाओं का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए।

मृत महिलाओं के शव पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरचुरी में रखे गए हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतकों की उम्र को लेकर प्रारंभिक जानकारी में अंतर सामने आया है, इसलिए अंतिम पुष्टि पुलिस एवं प्रशासन के रिकॉर्ड के आधार पर की जाएगी।

अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी
हादसे की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पटना अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली. वहीं जिला प्रशासन ने पटना तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों को अस्पताल भेजा. अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार और हादसे की स्थिति की जानकारी ली।

फरार पिकअप चालक की तलाश
घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पटना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार पिकअप वाहन और उसके चालक की पतासाजी में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। फरार पिकअप वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

No comments