Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

बलौदाबाजार में स्वच्छता अभियान, मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया साफ-सफाई का संदेश

  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में विभिन्न जनसेवा गति...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में विभिन्न जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को बलौदाबाजार के ऐतिहासिक षष्ठी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अगुवाई में हुए अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

अभियान के दौरान मंत्री वर्मा सहित अन्य लोगों ने स्वयं झाड़ू लगाकर सड़कों और आसपास जमा कचरे को साफ किया तथा उसे डस्टबिन में एकत्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन तक सीमित रहने वाला काम नहीं है, बल्कि नियमित आदत के रूप में इसे अपनाने की जरूरत है। उनके मुताबिक लगातार प्रयास करने से यही आदत आगे चलकर संस्कार का रूप ले सकती है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को जनसेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान में कलेक्टर, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, विभिन्न वार्डों के पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने श्रमदान कर अभियान में योगदान दिया।

No comments