Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

CG – 26 साल का युवक झूला फांसी के फंदे पर, धड़कनें चल रही थी, लेकिन फिर जो हुआ…..

  कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना लक्ष्मणबंद तालाब बस...

यह भी पढ़ें :-


 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना लक्ष्मणबंद तालाब बस्ती की है। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

मृतक की पहचान उदय कुमार यादव (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदय ने अपने घर में फांसी के फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उदय रोजी-मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह रोज की तरह काम पर जाता था और सीधे घर लौटता था। उसने कभी किसी तरह की परेशानी या तनाव की बात परिवार से साझा नहीं की थी।

घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजन भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं बता सके। उनका कहना है कि उदय ने कब, कैसे और किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

पुलिस का कहना है कि पहली नजर मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस पारिवारिक, आर्थिक और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

No comments