Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

रायपुर में आज पहला महिला T20 इंटरनेशनल मैच, दर्शकों की एंट्री फ्री

  रायपुर टीम इंडिया में आज से नए युग की शुरुआत होने जा रही है। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना आज गुरुवार को पहली बार फ...

यह भी पढ़ें :-


 रायपुर

टीम इंडिया में आज से नए युग की शुरुआत होने जा रही है। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना आज गुरुवार को पहली बार फुल टाइम कप्तान के रूप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगुआई करेंगी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिंबाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

रायपुर में इतिहास बनेगा
इस मैच के साथ कई इतिहास बनेंगे। जिंबाब्वे की महिला टीम पहली बार भारत के खिलाफ बाइलेटरल सीरीज खेलेगी। वहीं रायपुर में पहली बार इंटरनेशनल महिला क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है। इस सीरीज के तीनों मैचों में महिलाओं के लिए स्टेडियम में एंट्री फ्री रखी गई है।

टॉस और पिच का रहेगा अहम रोल
मैच में ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करना चाहेगी, क्योंकि दूसरी पारी में ओस की वजह से गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है। रायपुर की पिच बैटिंग के लिए अच्छी मानी जा रही है। इसी मैदान पर जनवरी में भारत ने न्यूजीलैंड के 208 रन के टारगेट को चेज किया था। इसलिए पहले मैच में बड़े स्कोर की उम्मीद है। भारत ने जून में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद लगातार 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं।

रायपुर में पहली बार विमेंस टी-20 इंटरनेशनल
रायपुर में अब तक पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो चुके हैं, लेकिन पहली बार महिला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें 3 मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी।पहला मैच आज 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

पहली बार बाइलैटरल टी-20 सीरीज खेलेंगी दोनों टीमें
भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच यह पहली बाइलैटरल टी-20 सीरीज होगी। इसमें दोनों टीमें तीन मैच खेलेंगी। इस सीरीज में खिलाड़ियों को टी-20 फॉर्मेट में अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। रायपुर में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर क्रिकेट फैंस में उत्साह है।

फुलटाइम कप्तान के तौर पर स्मृति की पहली परीक्षा
स्मृति मंधाना पहली बार फुलटाइम कप्तान के तौर पर टीम इंडिया की अगुआई करेंगी। वह लंबे समय तक टीम की उपकप्तान रही हैं। अब कप्तान के तौर पर उनके सामने टीम को सही दिशा देने और मैदान पर सही फैसले लेने की चुनौती होगी। रायपुर में पहला मैच उनकी कप्तानी के नए दौर की अहम शुरुआत होगा।

पार्किंग के लिए 8 जोन, पुलिस और ट्रैफिक विभाग संभालेंगे व्यवस्था
मैच देखने आने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग के लिए स्टेडियम के आसपास 8 जोन बनाए गए हैं। इन्हें पार्किंग A, B, C, D, E, F, G और H नाम दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) पुलिस और ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर व्यवस्था संभालेगा।

जिम्बाब्वे इस साल एक भी टी-20 नहीं जीता

जिम्बाब्वे की विमेंस टीम ने इस साल 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सभी मुकाबलों में उसे हारा का सामना करना पड़ा। टीम की पिछली जीत सितंबर 2025 में नामीबिया के खिलाफ आई थी।

दूसरी ओर भारत लगातार 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीत चुका है। टीम ने हाल ही में एशिया कप ट्रॉफी और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल किया था।

No comments