सारंगढ़। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के जिला अध्यक्ष गगन वैष्णव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिवसैनिकों एवं आम नागरिकों को संगठनात्मक का...
यह भी पढ़ें :-
सारंगढ़। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के जिला अध्यक्ष गगन वैष्णव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिवसैनिकों एवं आम नागरिकों को संगठनात्मक कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी है।
गगन वैष्णव ने बताया कि जिला सारंगढ़ शिवसेना UBT द्वारा सरोज चंद्र देवरहा, एस.के. श्रीवास एवं राजू प्रजापति को पार्टी की गतिविधियों में निष्क्रियता तथा अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व में ही अप्रैल माह में पार्टी से निष्कासित किया गया था।
जिला अध्यक्ष के अनुसार, उक्त लोगों की गतिविधियों से संगठन को कमजोर करने की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसी के चलते संगठनात्मक स्तर पर निर्णय लेते हुए उन्हें शिवसेना UBT से बाहर किया गया था।
गगन वैष्णव ने स्पष्ट किया कि उक्त तीनों व्यक्ति अब शिवसेना UBT सारंगढ़ जिला इकाई की ओर से किसी भी प्रकार की संगठनात्मक गतिविधि या प्रतिनिधित्व के लिए अधिकृत नहीं हैं।
उन्होंने कहा, “निष्ठा और निस्वार्थ भाव से संगठन के लिए कार्य करने वाले शिवसैनिक हमारे साथ हैं। संगठन अनुशासन और समर्पण के साथ आगे भी अपना कार्य करता रहेगा।”
गगन वैष्णव
जिला अध्यक्ष, सारंगढ़
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
No comments