राजनांदगांव--सोमनी-टेडेसरा क्षेत्र में आज शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ म...
यह भी पढ़ें :-
राजनांदगांव--सोमनी-टेडेसरा क्षेत्र में आज शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई।
इस अवसर पर शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख डॉ. आनंद मल्होत्रा की प्रमुख उपस्थिति में नए कार्यकर्ताओं को शिवसेना की सदस्यता दिलाई गई तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नए पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
प्रदेश प्रमुख डॉ. आनंद मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को सोमनी-टेडेसरा सहित राजनांदगांव क्षेत्र में मजबूत करने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. आनंद मल्होत्रा के साथ सोमनी-टेडेसरा क्षेत्र के शिवसैनिक, नवनियुक्त पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments