Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

पंडरी में दुकानों में हुई तोड़फोड़ की घटना: नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी व्यापारियों को लेकर पहुंचे कमिश्नरेट, एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल से की न्याय की मांग - आयुक्त संबित मिश्रा ने भी जांच के दिए आदेश

रायपुर-पंडरी जीवन बीमा मार्ग में स्थित दुकानों में विगत दिनों मध्य रात्रि में हुई अवैध तोड़फोड़ को लेकर आज रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिप...

यह भी पढ़ें :-
रायपुर-पंडरी जीवन बीमा मार्ग में स्थित दुकानों में विगत दिनों मध्य रात्रि में हुई अवैध तोड़फोड़ को लेकर आज रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष *आकाश तिवारी* पीड़ित व्यापारियों के साथ रायपुर कमिश्नरेट पहुंचे और *एडिशनल एसपी श्री तारकेश्वर पटेल जी* से मुलाकात कर व्यापारियों के साथ हो रहे अन्याय की बात रखी। व्यापारियों ने बताया कि विगत दिनों मध्य रात्रि लगभग 2:00 बजे मकान मालिक के द्वारा व्यापारियों को बिना किसी पूर्व सूचना दिए, दुकान के ऊपर की छत को तोड़ दिया गया। रात के अंधेरे में अचानक की गई इस तोड़फोड़ से दुकानों के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा तोड़फोड़ करने वाले जो लोग थे उन्हें व्यापारियों ने पड़कर देवेंद्र नगर थाने के समक्ष प्रस्तुत किया किंतु अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने एडिशनल एसपी महोदय के समक्ष कहा कि - _"भरे त्यौहार के सीजन में, जब दीपावली का पर्व सिर पर है और व्यापारी साल भर की कमाई की आस लगाए बैठा है, ऐसे समय में व्यापारियों के साथ बलपूर्वक इस प्रकार का अन्याय किया जाना कहां तक न्यायपूर्ण है? यह व्यापारियों की रोजी-रोटी पर सीधा हमला है।"_ उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे प्रकरण में देवेंद्र नगर थाने के द्वारा पीड़ित व्यापारी साथियों को उचित सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिससे व्यापारी भय और असुरक्षा के माहौल में हैं। इसलिए आज सभी व्यापारी न्याय की उम्मीद से आपके समक्ष अपनी बात रख रहे हैं। *पहले आयुक्त से भी की चर्चा:* इसके पूर्व में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने रायपुर नगर निगम के *निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा जी* से भी इस घटना को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस पर आयुक्त महोदय ने उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की बात कही है। त्यौहार में व्यापारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान को देखते हुए आकाश तिवारी ने एडिशनल एसपी श्री तारकेश्वर पटेल जी से इस प्रकरण पर जल्द से जल्द गंभीरतापूर्वक निर्णय लेने एवं हर संभव सहयोग की मांग की। *इस पर एडिशनल एसपी श्री तारकेश्वर पटेल जी ने आश्वस्त किया कि उक्त प्रकरण में पुनः विचार करके, जांच कर पुलिस द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।* *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारीने कहा कि :* > "व्यापारी शहर की रीढ़ हैं। यदि त्यौहार के समय में ही उनकी दुकान की छत तोड़ दी जाएगी, तो वे अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगे? जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, हम उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं।" *इस अवसर पर उपस्थित व्यापारी साथी:* श्री विजय राजपुरोहित, श्री जमुना प्रसाद गुप्ता, श्री महबूब खान, श्री कमल यादव, श्री अजीम खान, श्री बबलू कुमार, श्री राजू राजदार, श्री दीपक कुमार, श्री शाहिद खान, श्री प्रकाश राव सहित व्यापारी साथी उपस्थित थे।

No comments