Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

नवा रायपुर में एआई डेटा सेंटर से पहले बिजली-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करे सरकार – दाऊ राम चौहान

बेमेतरा, छत्तीसगढ़। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने नवा रायपुर में स्थापित किए जा र...

यह भी पढ़ें :-
बेमेतरा, छत्तीसगढ़। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने नवा रायपुर में स्थापित किए जा रहे एआई डेटा सेंटर पार्क को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार से जनहित में बिजली, पानी और पर्यावरण संरक्षण की ठोस गारंटी देने की मांग की है। दाऊ राम चौहान ने कहा कि नवा रायपुर में एआई डेटा सेंटर पार्क की स्थापना प्रदेश के लिए तकनीकी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है, लेकिन ऐसे बड़े संस्थानों के संचालन में भारी मात्रा में बिजली और पानी की आवश्यकता पड़ सकती है। डेटा सेंटर में सर्वर 24 घंटे चलते हैं और उन्हें ठंडा रखने के लिए विशेष कूलिंग सिस्टम की आवश्यकता होती है। यदि इनकी जल एवं विद्युत जरूरतों का उचित प्रबंधन नहीं किया गया तो भविष्य में स्थानीय विद्युत व्यवस्था, भूजल और पेयजल स्रोतों पर दबाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। यहां के किसानों को सिंचाई के लिए पानी और आम नागरिकों को पीने के लिए स्वच्छ जल तथा घरों में नियमित बिजली मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए। दाऊ राम चौहान ने राज्य सरकार से प्रमुख रूप से मांग की है कि: - डेटा सेंटर के लिए अलग विद्युत व्यवस्था की जाए। - घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों की बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो। - कूलिंग सिस्टम में पेयजल के स्थान पर उपचारित एवं पुनर्चक्रित जल का उपयोग किया जाए। - भूजल दोहन पर नियंत्रण रखा जाए। - परियोजना की बिजली और पानी की खपत सार्वजनिक की जाए। - पर्यावरण एवं जल संरक्षण का स्वतंत्र अध्ययन कराया जाए। - स्थानीय जनता और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर जनसुनवाई कराई जाए। - सरकारी सुविधाएं एवं रियायतें पर्यावरण संरक्षण की बाध्यकारी शर्तों के साथ दी जाएं। दाऊ राम चौहान ने स्पष्ट किया कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी प्रदेश में तकनीकी विकास, निवेश और रोजगार के अवसरों के खिलाफ नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर आम जनता को बिजली और पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, यह सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से आग्रह किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दें। मुख्यमंत्री जी के नाम से ज्ञापन अपर कलेक्टर निष्ठा पांडे य, तिवारी को ज्ञापन सौंपा
दाऊ राम चौहान छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़। प्रेस एवं मीडिया के प्रकाशनार्थ।

No comments