Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों के दो डम्प बरामद; हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा जब्त!

  बीजापुर।   छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीमों ने जि...

यह भी पढ़ें :-

 


बीजापुर।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीमों ने जिले के दो अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के ठिकानों का खुलासा करते हुए दो बड़े डम्प बरामद किए हैं। इनमें अत्याधुनिक हथियार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और विस्फोटक सामग्री शामिल हैं।

पहली कार्रवाई पामेड़ थाना क्षेत्र के कोरागुट्टा जंगल में की गई। यहां जिला बल और कोबरा 208 की संयुक्त टीम ने तलाशी के दौरान माओवादियों के तकनीकी ठिकाने से एक DJI Mavic 2 Enterprise ड्रोन, सैमसंग लैपटॉप, 14 VHF सेट और एक UHF सेट बरामद किया।

इसके अलावा असेंबल्ड PCB बॉक्स, सोल्डरिंग स्टेशन, 8 एंटीना, बैटरियां, FM रिसीवर, मोनोक्युलर PNV साइट और IED सर्किट बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई आवापल्ली क्षेत्र के पेद्दापुन्नुर जंगल में की गई। यहां जिला बल और केरिपु 62/ई कंपनी के जवानों ने माओवादियों का हथियारों से भरा डम्प बरामद किया। तलाशी के दौरान एक AK-47 राइफल और दो भरमार बंदूकें मिलीं।

इसके साथ ही SLR और INSAS के जिंदा कारतूस, 12 बोर के राउंड, टिफिन बम और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिक वायर भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बरामद सभी सामग्रियों को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, आम नागरिकों से अपील की गई है कि इलाके में कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें और तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को सूचना दें।

No comments