Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

CG Accident : खड़े ट्रक से टकराई मरीज को ले जा रही एंबुलेंस, तीन की मौत, दो घायल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। देवाशीष स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पी...

यह भी पढ़ें :-



महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। देवाशीष स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक एंबुलेंस जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान देवाशीष स्कूल के पास खड़े ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। एंबुलेंस में सवार सभी लोग ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

No comments