Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

CG में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मशीनरी और तकनीकी सामान बरामद

  नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल मुक्ति के बाद सुरक्षाबलों की ओर से सर्चिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में टीम को एक बड़ी सफलता ह...

यह भी पढ़ें :-


 नारायणपुर.छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल मुक्ति के बाद सुरक्षाबलों की ओर से सर्चिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

टीम ने ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, बेंच ग्राइंडर सहित विभिन्न प्रकार के मशीनरी उपकरण और तकनीकी सामग्री बरामद किया है। यह कार्रवाई ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगल क्षेत्र में की गई है।

SP और DSP के नेतृत्व में अभियान जारी
बता दें कि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन और डीएसपी मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।

सर्चिंग के दौरान मिली मशीनरी और तकनीकी सामग्री
सुरक्षा बलों को अभियान के दौरान ड्रिल मशीन 2 नग, वेल्डिंग मशीन 2 नग, कटर मशीन, 3 ब्लोअर, बेंच ग्राइंडर, टेबल ड्रिल मशीन, 2 टेबल ग्राइंडर, वेल्डिंग होल्डर, वायरिंग बोर्ड सहित कई अन्य उपकरण मिले हैं। इसके अलावा मोटर, आर. बॉक्स वायर, स्प्रिंग वायर, बाइंडर, रॉकेट सेट, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर, वी-बेल्ट और बेंच वाइस समेत अन्य तकनीकी सामग्री भी बरामद की गई है।

शांति और सुरक्षा बनाए रखने लगातार अभियान
नारायणपुर पुलिस के अनुसार, नक्सल मुक्ति के बाद भी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण मजबूत करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments