Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*कोंडागांव कलेक्टर ने ली गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारी बैठक, जनहितकारी योजनाओं-कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकी का होगा प्रदर्शन*

रायपुर। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन हेतु तैयारी बैठक कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस समा...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन हेतु तैयारी बैठक कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारी करने के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दविस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात अर्द्ध सैनिक बलों, पुलिस एवं नगर सेना की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जायेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनता के नाम संदेश का वाचन होगा। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन ईत्यादि विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों एवं विभागीय गतिविधियों पर आधारित आकर्षक झांकी प्रदर्शित की जायेगी। गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। वहीं उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने के लिए पुलिस जवानों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों, कार्यालयों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रौशनी की जायेगी, साथ ही सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा।


बैठक में अवगत कराया गया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित विकास नगर स्टेडियम कोण्डागांव में आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर सोनी ने मुख्य समारोह के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, समारोह स्थल एवं नगर की साफ-सफाई मुख्य मंच की सजावट, विद्युत एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, पेयजल, गुब्बारे, प्रशस्ति पत्र ईत्यादि व्यवस्था संबन्धी दायित्व सौंपते हुए आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। वहीं मुख्य समारोह स्थल पर कोविड से बचाव सम्बन्धी दिशा-निर्देशों के अनुरूप मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का परिपालन सुनिश्चित कराये जाने कहा। बैठक के दौरान झांकी प्रदर्शन हेतु संबंधित विभागों को समयपूर्व तैयारी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये। वहीं उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन हेतु समानित किये जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची 20 जनवरी तक प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन का अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

No comments