Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

*दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली*

रायपुर। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने आज रायपुर पहुंचकर रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान ...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने आज रायपुर पहुंचकर रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान गोपाल राय ने बताया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मार्च को प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से जोरा ग्राउंड, रायपुर में संवाद करेंगे।



छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर आ रहे हैं। 



प्रदेश प्रभारी संजीव झा है कहा कि प्रदेश कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रायपुर में जोरा ग्राउंड कृषि विश्वविद्यालय के सामने जी.ई. रोड में होगा और कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश और उत्साह है और प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है।


बता दें प्रदेश कार्यकर्ता संवाद का आयोजन 5 मार्च 2023 को निश्चित किया गया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी पर चर्चा कर रणनीति तय करेंगे।

No comments